डेली संवाद, नई दिल्ली। CBSE Datesheet: सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) के बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
मिली जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2024 से किया जाएगा। साथ ही, परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। बता दे कि परीक्षा का समय 10.30 बजे से रहेगा।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बोर्ड परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट यानी cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जारी की गई है। बोर्ड ने पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ CBSE ने कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
- डेटशीट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Lastest News’ सेक्शन में ‘CBSE Class 10 board exam 2024 datesheet’ या ‘CBSE Class 12 board exam 2024 datesheet’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर click करें।
- डेटशीट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसमें सब्जेक्ट वाइज बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल चेक करें।
- डेटशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









