डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़/रांची (सूर्य प्रताप सिंह/रमेश शुक्ला सफर)। Mahadev Betting App: महादेव एप के जरिए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और हिमाचल के नेताओं को करोड़ों रुफए की फंडिंग के साथ साथ पंजाब में भी नेताओं को फंडिंग किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि पंजाब के नेता को कैश की बजाए एक लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की गई है। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
क्रिकेट वर्ल्ड कप में अरबों खरबों का सट्टा लगाने के मामले में ईडी ने केस दर्ज किया है। ईडी ने सट्टेबाजी रैकेट के सरगना के रूप में फेमस ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर अब एक सहायक कंपनी के माध्यम से मैच फिक्सिंग सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
पंजाब में पहली बार पहुंची पुलिस टीम
इस एप्लीकेशन का नाम ‘महादेव खिलाड़ी’ है। इस मामले में एक स्थानीय अदालत के आदेश पर महाराष्ट्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग एप की मदद से गेम खिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया था।
रवि उप्पल पर एफआईआर दर्ज
अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें घोटाले के साथ मैच फिक्सिंग कराने का आरोप लगा है। इस मामले में ऐप मालिक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर एफआईआर दर्ज हुई है। नया खुलासा हुआ है कि पंजाब के एक नेता को कैश की बजाए लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
यही नहीं, इस मामले में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम पंजाब आई है, जो इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सूत्र बता रहे हैं कि महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम जालंधर, चंडीगढ़, लुधियाना और पंजाब के अन्य शहरों में सर्च कर रही है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









