डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन जालंधर की तरफ से 10वीं और 12 वीं के छात्रों को करियर के लिए गाइड करने के मंत्व से लगाए गए कैरियर गाइडेंस मेला स्पार्क 2023 में सेंट सोल्जरग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा बच्चों के सुनहरे भविष्य के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए कैरियर गाइडेंस हेल्प स्टाल लगाया गया।
जिसमें छात्रों को जानकारी देने के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा और उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित हुई। इस अवसर पर जालंधर के डिप्टी कमिशनर आईऐएस विशेष सारंगल भी सेंट सोल्जर के स्टाल पर आए।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
प्रो.आरोड़ा ने छात्रों को सेंट सोल्जर द्वारा करवाए जाते इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मीडिया, मैनेजमेंट, फार्मेसी, लॉ, टीचिंग, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, एयरलाइन्स टूर एंड हॉस्पिटैलिटी, नर्सिंग, आर्किटेक्टर, कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम आदि की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने इन कोर्सेज को करने के बाद करियर के बारे में भी बताया। टीम ने छात्रों को सेंट सोल्जर की बेहतरीन प्लेसमेंट, ट्रेनिंग, उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है लेकिन सच्ची लगन से पढ़ना चाहते है सेंट सोल्जर द्वारा उन्हें छात्रों के लिएमास्टर राजकंवर चोपड़ा 2 करोड़ स्कालरशिप का खास प्रावधान है। साथ ही उन्होंने छात्रों को ग्रुप द्वारा दी जाती फ्री बस सर्विस के बारे में भी बताया।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









