डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Punjab News: जालंधर लोकसभा हलके से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज संसद में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार के फंड्स रोकने का मुद्दा जोरशोर से उठाया है, साथ ही संसद से अनुरोध किया है कि लगभग 8 हजार करोड़ रुपए के ये फंड्स तत्काल जारी करवाए जाएं ताकि पंजाब में चल रही विकास की लहर में और तेजी लाई जा सके।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
संसद को संबोधित करते हुए अपने व्कत्व्य में सांसद ने कहा है कि केंद्र सरकार ने लगभग 5637 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास फंड्स के रोके हुए हैं। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने एक भी फसल का आरडीएम पंजाब सरकोर को अदा नहीं किया।
स्पेशल असिस्टेंट फंड्स के 1800 करोड़ रुपए
इससे गांवों में होने वाले लगभग सभी तरह के विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसी तरह एमडीएफ के पेंडिंग 850 करोड़ रुपए, स्पेशल असिस्टेंट फंड्स के 1800 करोड़ रुपए, नेशनल हेल्थ मिशन के 621 करोड़ रुपए समेत लगभग 8 हजार करोड़ रुपए के फंड्स केंद्र सरकार ने अटका कर रखे हुए हैं।
600 मोहल्ला क्लीनिक्स पंजाब में चला रहे
रिंकू ने कहा कि केंद्रीय सेहत मंत्रालय ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की थी कि नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे आम आदमी क्लीनिक्स पर खर्च किए जा रहे हैं जबकि पंजाब सरकार ने ये पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नेशनल रूरल हेलथ मिशन का पैसा इन क्लीनिक्स पर खर्च नहीं होगी। सरकार अपने खर्चे पर लगभग 600 मोहल्ला क्लीनिक्स पंजाब में चला रही है जिसका फायदा लाखों लोगों ने उठाया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
रिंकू ने कहा कि इन फंड्स की अदायगी के लिए पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है लेकिन सरकार इन पैसों के लिए अदालत नहीं जाना चाहती थी मगर केंद्र सरकार ने ये पैसे रोककर पंजाब को उसका बनता हक देने से मना कर दिया है, जिसकी वजह से सरकार को न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसलिए यह उनका निवेदन है कि ये सारे पैसे जल्द ही जारी करवाए जाएं।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









