डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के निजात्म नगर के एक स्कूल से बच्चा गायब हो गया। दोपहर बाद से बच्चा जब घर नहीं आया तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस कार्रवाई न होते देखकर मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जानकारी के मुताबिक जालंधर के निजात्म नगर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने गया बच्चा घर लौट कर नहीं आया। बच्चे के मातापिता जब स्कूल पहुंचे तो स्कूल ने पहले मना कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने पहले मना कर दिया कि बच्चा स्कूल ही नहीं आया, बाद में CCTV में बच्चा स्कूल के गेट में इंट्री करता नजर आता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
इसके बाद लोगों ने स्कूल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बच्चे के मातापिता ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन रात 10 बजे कर कोई कार्रवाई न होते देखकर मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि बच्चे की खोजबीन की जा रही है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









