Mahadev Betting App: महादेव एप का सट्टेबाज दुबई में गिरफ्तार, पंजाब पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, जांच शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Mahadev-Betting-App
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 13 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/दुबई/रायपुर (सूर्यप्रताप सिंह)। Mahadev Betting App: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। Mahadev Betting App के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पंजाब के एक कारोबारी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें कि रवि उप्पल समेत कईयों के खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज है। एफआईआर दर्ज होने के बाद कई आरोपियों ने देश छोड़ दिया, भारत सरकार ने इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई। भारत में वांटेड रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय एजेंसियां यूएई के अधिकारियों के संपर्क में

भारत सरकार ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप सहित कई अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। अवैध और गैरकानूनी ऐप्स बताते हुए इसको बैन कर दिया गया था। भारतीय एजेंसियां यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

पंजाब, चंडीगढ़ और जालंधर में जांच

रवि उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की जा रही है। ईडी समेत महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम पंजाब, चंडीगढ़ और जालंधर में इस केस से जुड़े लोगों के खिलाफ जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

संघीय जांच एजेंसी ने अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के समक्ष उप्पल और इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म के एक अन्य प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया था। बाद में ईडी के अनुरोध के आधार पर इंटरपोल द्वारा एक रेड नोटिस जारी किया गया था।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *