Punjab News: राज्य में बाग़बानी को प्रोत्साहित करने के लिए सम्बन्धित विभागों के साथ मीटिंग, मंत्री ने दी सख़्त हिदायतें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 581 शब्द|📅 13 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में बाग़बानी को बढ़ावा देने और किसानों की आमदन में वृद्धि करने के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के सपने को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज गुरदासपुर और पठानकोट के लीची किसानों की मुश्किलों के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तुरंत हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यहाँ पंजाब भवन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किसानों द्वारा लीची के बाग़ों के लिए अप्रैल और मई के पीक सीज़न के दौरान रात के समय निरंतर 10 घंटे बिजली सप्लाई देने की माँग सम्बन्धी पी.एस.पी.सी.एल. के चीफ़ इंजीनियर सतिन्द्र शर्मा को हिदायत की कि वह किसानों की माँग को प्राथमिक आधार पर पूरी करें।

Punjab News: राज्य में बाग़बानी को प्रोत्साहित करने के लिए सम्बन्धित विभागों के साथ मीटिंग, मंत्री ने दी सख़्त हिदायतें

कैबिनेट मंत्री ने जल संसाधन विभाग के सचिव चन्दर गेंद को कहा कि वह सुनिश्चित बनाएं कि नहरों और माईनरों आदि की मरम्मत का काम समय पर पूरा किया जाए ताकि गर्मियों के मौसम में लीची बाग़बानों को निर्विघ्न नहरी पानी सप्लाई हो सके। उन्होंने कहा कि मार्च और अप्रैल के दौरान नहरी विभाग द्वारा नहरों की मरम्मत का काम शुरू करने से बाग़ों को नहरी पानी की सप्लाई नहीं मिलती और फल की उपज प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब एग्रो के जनरल मैनेजर श्री रणबीर सिंह को हिदायत की कि वह लीची के निर्यात की संभावनाएँ तलाशें ताकि राज्य के साथ-साथ देश-विदेश में लीची के मंडीकरण को सुनिश्चित बनाया जा सके और बाग़बान अधिक लाभ कमा सकें। इसी तरह उन्होंने बैठक में मौजूद पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के वैज्ञानिकों को लीची की नई किस्में लाने और निर्यात आधारित पैकेजिंग को डिज़ाइन करने और उपलब्ध करवाने के लिए कहा।

500 से 1000 सोलर पम्पों की संख्या निर्धारित की जाए

किसानों द्वारा बाग़ों में सोलर सिस्टम लगाने की माँग सम्बन्धी कैबिनेट मंत्री ने पेडा के ज्वाइंट डायरैक्टर राजेश बांसल को हिदायत की कि वह बाग़ों के लिए सोलर पम्प मुहैया करवाने के लिए कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि बाग़बानी विभाग की सिफ़ारिश पर बाग़बानों के लिए 500 से 1000 सोलर पम्पों की संख्या निर्धारित की जाए।

कैबिनेट मंत्री ने बाग़बानी विभाग कीं डायरैक्टर शैलेंदर कौर को कहा कि वह सुनिश्चित बनाएं कि लीची एस्टेट में विशेष आऊटलैट के ज़रिए किसानों को सिफारिश की गईं अलग-अलग कीटनाशक/उल्लीनाशक दवाएँ मुहैया करवाई जाएँ। मंत्री ने कहा कि वह लीची एस्टेट को अतिरिक्त फंड मुहैया करवाने के लिए आने वाले दिनों में वित्त मंत्री के साथ बैठक करेंगे।

बाग़ों के आस-पास लगेगी कँटीली तार

उन्होंने डायरैक्टर बाग़बानी को लीची उत्पादकों के लिए बीमा योजना तैयार करने के लिए नज़दीकी भविष्य में बीमा कंपनियों के साथ बैठक कराने को भी कहा। जौड़ामाजरा ने वन विभाग के अधिकारियों को लीची के बाग़ों के आस-पास कँटीली तार लगाने की योजना तैयार करने के लिए कहा। बाग़बानी मंत्री ने किसानों को कलस्टर बनाने और साझे तौर पर काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा इस तरह करने से उनको उपज के लागत खर्चे घटाने में मदद मिलेगी।

बैठक में अन्यों के अलावा जल संसाधन विभाग के सचिव चन्दर गेंद, डायरैक्टर बाग़बानी शैलेंदर कौर, सचिव मंडी बोर्ड अमृत कौर गिल, बाग़बानी विभाग के विशेष सचिव सय्यम अग्रवाल, सहायक डायरैक्टर बाग़बानी डॉ. हरप्रीत सिंह, जल संसाधन विभाग के मुख्य इंजीनियर (नहरें) जे.पी. सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *