Menstrual Paid Leave: माहवारी पर बोली स्मृति ईरानी, कहा- मासिक धर्म कोई विकलांगता नहीं इसलिए पेड लीव देने की जरूरत नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Smriti Irani
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Menstrual Paid Leave: बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार वह पीरियड में दर्द की छुट्टी यानी पीरियड लीव मिलनी चाहिए या नहीं इस सवाल को लेकर चर्चा में आई है।

दरअसल महिलाओं को पेड पीरियड लीव यानी मासिक धर्म के दौरान छुट्टी मिलनी चाहिए या नहीं, इस पर संसद में कल सवाल पूछा गया। इस सवाल का जबाव देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

स्मृति ईरानी ने कहा कि वह मासिक धर्म को एक महिला की जिंदगी का स्वाभाविक हिस्सा मानती हैं, यह कोई विकलांगता नहीं है। इस तरह उन्होंने संकेत दिया कि मासिक धर्म को दौरान महिलाओं को छुट्टी देने की किसी पॉलिसी की जरूरत नहीं है।

माहवारी कोई विकलांगता नहीं

स्मृति इरानी ने कहा, ‘माहवारी वाली महिला होने के नाते मैं कह सकती हूं माहवारी और उसका चक्र कोई विकलांगता नहीं है। यह महिला की जीवन यात्रा का स्वाभाविक अंग है। चूंकि आज महिलाएं अधिक से अधिक आर्थिक मौकों की तलाश कर रही हैं, मैं इस पर अपनी व्यक्तिगत राय रखना चाहूंगी।’

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ईरानी ने कहा है कि अगर महिलाओं को पीरियड के दौरान छुट्टी दी गई तो इससे महिलाओं के प्रति भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि मासिक धर्म को लेकर जो हाइजीन की बहस है, उसकी अहमियत को स्मृति ईरानी ने स्वीकार किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए गए एक मसौदे का भी जिक्र किया।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *