Canada-India News: एक बार फिर कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दिया बड़ा झटका, भारत आना पड़ सकता है वापिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, कनाडा। Canada-India News: कनाडा सरकार लगातार भारतीयों को बड़ा झटका दे रही है। इसी को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा सरकार ने एक बार फिर वहां पढ़ रहे भारतीयों छात्रों को बड़ा झटका दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा सरकार ने यहां पोस्टग्रेजुएट वर्क परमिट बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्रों को वापस लौटना पड़ सकता है। बता दे कि इस समय कनाडा में करीब 14 लाख छात्र पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं अगर कनाडा सरकार सख्त कदम उठाती है तो उन्हें अगले साल अपने देश वापस जाना पड़ सकता है। बता दें कि जिन छात्रों का वर्क परमिट 1 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है, उनका वर्क परमिट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

ओपन वर्क परमिट के लिए कर सकते आवेदन

वहीं दूसरी तरफ जिन छात्रों का परमिट 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, वे अभी भी 18 महीने के विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बात की आईआरसीसी ने दी है कि पोस्ट ग्रेजुएट छात्र अभी भी ओपन वर्क परमिट के विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आईआरसीसी का कहना है कि जिन छात्रों को 6 अप्रैल 2023 को वर्क परमिट दिया गया था, वे 31 दिसंबर से पहले ओपन वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग का यह भी अनुमान है कि 2023 में एक लाख 27 हजार स्नातकोत्तर वर्क परमिट समाप्त हो जाएंगे।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *