Punjab News: सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं को लेकर मांगी माफी

Daily Samvad
2 Min Read
sukhbir-singhh-badal
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के 103वें स्थापना दिवस के मौके पर अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने अकाली सरकार के दौरान 2015 में हुई बेअदबी की घटना और घटना के अपराधियों को गिरफ्तार करने में विफल रहने के लिए सिख पंथ से माफी मांगी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह वादा करते है कि बेअदबी करने वाले के असली आरोपियों को जल्द ही जेल में डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस मुद्दे पर सियासत की है उन लोगों के चेहरे कौम के सामने लाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि स्वर्गीय बादल को पूरी जिंदगी मलाल रहा है कि बेअदबियां उनके सीएम रहते हुई और ऐसे हालात बने, उन्हें मामला सीबीआई को देना पड़ा। वे दोषियों को खुद पकड़ ना सके। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को आखिरी वक्त तक यह पीड़ा थी कि वह अपनी सरकार के दौरान हुए ईशनिंदा के दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर सके।

दबाव के चलते CBI को सौंप दी जांच

इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उस वक्त दबाव के चलते अकाली सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। उसके बाद आई सरकारें भी बेअदबी के दोषियों को नहीं पकड़ पाई। इसलिए उन्होंने पूरे पंथ से माफी मांगते हुए वादा किया कि अगर दोबारा मौका मिला तो अकाली दल न केवल इस घटना के दोषियों को गिरफ्तार करेगा बल्कि इस मुद्दे पर राजनेताओं को भी बेनकाब करेगा।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *