Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के घासमंडी के पास अवैध मार्केट में मत खरीदना दुकान, नहीं तो लाखों का होगा नुकसान, निगम ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके में सत्ताधारी नेता के दफ्तर के पास में अवैध रूप से बनाई जा रही मार्केट पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर अवैध मार्केट का काम रुकवा दिया। साथ ही हिदायत दी है कि काम शुरू हुआ तो संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस को एफआईआर के लिए लिखेंगे।

Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के घासमंडी के पास अवैध मार्केट में मत खरीदना दुकान, नहीं तो लाखों का होगा नुकसान, निगम ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डेली संवाद ने पिछले दिनों खबर प्रकाशित की थी कि घासमंडी के पास एक सत्ताधारी नेता के दफ्तर के पास में पुरानी फैक्ट्री को गिराकर वहां 20 दुकानों की मार्केट अवैध रूप से बनाई जा रही है। इस अवैध मार्केट की शिकायत भी नगर निगम के कमिश्नर से की गई थी।

एटीपी सुषमा को कार्रवाई के आदेश

खबर प्रकाशित होने के बाद एमटीपी बलविंदर सिंह ने एटीपी सुषमा दुग्गल और इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद मौके पर पहुंची इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने मार्केट का काम रुकवा दिया। एमटीपी बलिंवदर सिंह ने कहा है कि एटीपी सुषमा दुग्गल से रिपोर्ट मांग कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के घासमंडी के पास अवैध मार्केट में मत खरीदना दुकान, नहीं तो लाखों का होगा नुकसान, निगम ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
घास मंडी के पास अवैध रूप से काटी गई मार्केट

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आपको बता दें कि वेस्ट हलके के घासमंडी में अवैध रूप से मार्केट बनाकर लोगों को दुकान बेची जा रही है। जबकि इस दुकान और मार्केट का न तो कोई नक्शा है और न ही कोई सीएलयू। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। एमटीपी बलविंदर सिंह ने लोगों से कहा है कि यह मार्केट अवैध है, इसमें दुकानें न खरीदें, नहीं तो डिच चलने पर सभी का नुकसान होगा।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *