St Soldier News: पंजाब भर में सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट पहुंचाएगा बाजरे के फायदे और रेसिपीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के साथ मिलकर बाजरा और बाजरा रेसिपीज को बढ़ावा देने के लिए पूरे पंजाबभर में वर्क्शाप का आयोजन करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई।

St Soldier News: पंजाब भर में सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट पहुंचाएगा बाजरे के फायदे और रेसिपीज

इस अभियान का मुख्य उदेशय लोगों के बीच बाजरे की उपयोगिता को दर्शाना है कि किस तरह से बाजरा हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन सकते हैं और हमें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके तहत पहली वर्कशॉप पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में की गई जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ़ प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ, पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ.पूनम खन्ना, डॉ.रचना, होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल संदीप लोहानी विशेषज्ञों के रूप में शामिल हुए।

हॉस्टल के खाने में शामिल कर सकते है बाजरा

वक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के बाजरे और उनकी उपयोगिताओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह से हम बाजरे को अपने विद्यार्थियों के हॉस्टल के खाने में शामिल कर सकते हैं। संस्था के शेफ़ अखिल और शेफ सोरब ने उपस्थित मेहमानों और विद्यार्थियों के समक्ष बाजरे से बहुत से लज़ीज़ व्यंजन बनाए जिसमें हैल्थी मिलेट सलाद, फोग्टल उपमा और रागी के लड्डू बनाए जिसे सभी ने बहुत सराहा।

St Soldier News: पंजाब भर में सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट पहुंचाएगा बाजरे के फायदे और रेसिपीज

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया की भविष्य में इस तरह की और भी वर्कशॉप्स आयोजित की जाएगी ताकि बाजरा और उसके फ़ायदों को घर घर तक पहुँचाया जा सके। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने होटल मैनेजमेंट की इस उपलब्धि के लिए सभी स्टाफ मेंबर्स को बधाई दी और आगे भी ऐसी नई नई गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरित किया।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *