Punjab News: पंजाब की आने वाली पीढिय़ों के खुशहाल भविष्य के लिए बिजली की बचत करें: हरभजन सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने हर वर्ग के लोगों को पंजाब की आने वाली पीढिय़ों के खुशहाल भविष्य के लिए बिजली बचाने का प्रण लेने का न्योता दिया है।

सभी नागरिकों का बनता प्रारंभिक फर्ज

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों के नाम संदेश में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि बिजली समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक अहम साधन है, इसलिए सभी नागरिकों का प्रारंभिक फर्ज बनता है कि वह बिजली की बचत कर राज्य के साथ-साथ देश के खुशहाल भविष्य के लिए योगदान दें।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को ब्यूरो ऑफ एनर्जी ऐफीशियैंसी (बीईई) के मापदण्डों के अनुसार स्टार- रेट किए गए ऊर्जा की बचत करने वाले बिजली उपकरणों का प्रयोग करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बिजली मंत्री ने आगे कहा कि बिजली का सही प्रयोग उपभोक्ताओं के पैसे की बचत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय निर्माण में भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं और यदि हर उपभोक्ता रोज़ाना की एक यूनिट बिजली की बचत कर ले तो यह बिजली की बड़ी बचत में बदल सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *