Haryana News: जींद में भाजपा हुई मजबूत, विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद सैनी भाजपा में शामिल

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 189 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, जींद। Haryana News: जींद विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद सैनी वीरवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सैनी धर्मशाला के प्रधान जिले सिंह, राजा सैनी, सतीश जांगड़ा आसन, पूर्व पार्षद रुपराम भी भाजपा में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सभी को भाजपा में शामिल करवाने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने विशेष भूमिका निभाई। नायब सैनी ने सभी को भाजपा का फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आज देश में केवल भाजपा ही अकेली पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है। इसी कारण भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल अनेक ऐसी जनकल्याण की योजनाएं चला रहे हैं, जिसका आम आदमी को लाभ मिल रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *