Punjab News: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 15 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना (रवि जायसवाल)। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में फोकल पॉइंट के नीची मंगली में एक गोदाम में भीषण आग लगी है। आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक फोकल प्वाइंट के प्लास्टिक कुर्सियों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम की बिल्डिंग में दरारें आ गई। लाखों का माल राख हो गया।

लेबर को सुरक्षित बाहर निकाला

आग की लपटें देख कई फैक्ट्री मालिकों ने अपनी लेबर को कारखानों से बाहर निकाल लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से फैक्ट्री मालिक सदमे में

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह आग हाईवे प्लास्टिक के गोदाम में लगी है। रात को वह अपनी फैक्ट्री के बाहर खड़े थे। अचानक से हाईवे प्लास्टिक के गोदाम के पिछले रास्ते से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख गोदाम में जो दो लोग डयूटी देते हैं उन्हें सूचित किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आग लगने की घटना की जानकारी आस-पास के अन्य फैक्ट्री संचालकों को दी गई। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग कंट्रोल होने की बजाए बढ़ती रही। आग बढ़ती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने में करीब 15 से 18 गाड़ियों का इस्तेमाल किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *