Jalandhar News: जालंधर में 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हटाए गए, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Swapan-Sharma-IPS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 15 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस को लेकर बड़ी खबर है। जालंधर में पीसीआर (PCR) और ट्रैफिक पुलिस को आपस में मर्ज कर दिया गया। मर्ज करने के बाद नॉन पुलिसिंग SHO और ट्रैफिक में तैनात 200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों को हटा कर पुलिसिंग सिस्टम में लाया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने पुलिसिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने आज एक कार्यक्रम के दौरान पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस को मर्ज करने कर दिया। इस दौरान कहा कि हरी झंडी देकर उन्हें रवाना किया गया।

तीन दिन में वर्दी बदली नजर आएगी

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि ड्यूटी दौरान साफ वर्दी पहनी होनी चाहिए। अगले तीन दिन में वर्दी में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। इसके साथ ही जूते पॉलिश हों।

शहर में पब्लिक डीलिंग करते वक्त पुलिस कर्मी के मुंह से ओय शब्द नहीं निकलना चाहिए। लोगों के दिलों में पुलिस के लिए अच्छी छवि बनानी है, ताकि बिना किसी डर भय के लोग पुलिस के साथ हर बात साझा करें।

पीसीआर टीम खाली नहीं बैठ सकती

स्वपन शर्मा ने कहा कि अब पीसीआर कर्मचारी अपने हाट पॉइंट पर गाड़ियों में नहीं बैठ सकते। यदि उनके चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या आती है तो तुरंत पीसीआर कर्मचारी गाड़ी साइड पर लगाकर उस चौक में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की ट्रैफिक सुचारु करवाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जोन इंचार्ज इस आदेश को जमीनी स्तर पर लागू करवाए। शर्मा ने कहा कि 200 से अधिक पुलिस मुलाजिम जो नॉन पुलिसिंग SHO थे और ट्रैफिक में तैनात थे उन्हें वहां से हटा कर पुलिसिंग सिस्टम में लाया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *