Punjab News: पंजाब की AAP सरकार कर रही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़- तरुण चुघ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 543 शब्द|📅 15 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर सूबे के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के 6 स्कूल इसलिए बंद रखने का फरमान सुनाया है क्योंकि उस दिन उनके आका अरविंद केजरीवाल ने वहां रैली करनी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री जवाब दें कि आखिर उन्हें किस से खतरा है, कल तक वह कहते थे कि अगर आपको खतरा है तो घर बैठिए इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत और अब खुद वह क्या कर रहे हैं? चुघ ने भगवंत मान से पूछा कि एक ओर तो वह स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ फोटो सैशन करके खुद की राजनीति चमकाने के लिए आम आदमी का सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं, दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई का नुकसान अपनी राजनीतिक रैली के लिए कर रहे हैं।

भगवंत मान को बताया डमी सीएम

उन्होंने भगवंत मान को डमी मुख्यमंत्री बताते हुए सलाह दी कि वह अपने आका की रैली के लिए जारी किए इस आदेश को तुरंत वापस लें। चुघ ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी नहीं सुना कि इस तरह से स्कूलों को किसी रैली के लिए बंद कर दिया जाए।

बठिंडा जिले के सीनियर सेकेंडरी और एलीमेंटरी शिक्षा अधिकारियों द्वारा दिए इन आदेशों की प्रति मीडिया को जारी करते हुए उन्होंने बताया कि इसमें बाकायदा लिखा है कि 17 दिसंबर को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली के लिए 16 दिसंबर को स्कूलों की बच्चों की छुट्टी की जाए क्योंकि 15 दिसंबर से उनके सुरक्षा कर्मियों के ठहरने का बंदोबस्त इन स्कूलों में किया जाना है।

सीएम की मंशा गलत है

उन्होंने पूछा कि सी.एम. कितनी सिक्योरिटी में चलते हैं, इसका अंदाजा इन आदेशों से साफ हो जाता है कि सी.एम. सिक्योरिटी के जवानों के लिए 6 स्कूलों की जरूरत पड़ रही है। चुघ ने कहा, ‘इन आदेशों में यह भी लिखा है कि स्कूल मुखी 17 तक दिसंबर की शाम तक स्कूलों में ही रुकेंगे और बिजली, पानी और साफ-सफाई का बंदोबस्त करेंगे।’

उन्होंने सवाल किया कि क्या स्कूल मुखी जैसे प्रतिष्ठित पद की गरिमा आम आदमी पार्टी की सरकार ने इतने नीचे गिरा दी है कि वह सुरक्षा कर्मियों के लिए केयर-टेकर की तरह काम करें। वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि जिन स्कूलों को बंद करने का आदेश हुआ है।

ये हैं स्कूल

उनमें सरकारी प्राइमरी स्कूल मौड़ मंडी, एस.डी. सरकारी हाई स्कूल मौड़ मंडी, एस.डी. सरकारी प्राइमरी स्कूल मौड़ मंडी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौड़ कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौड़ खुर्द और लड़कियों का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौड़ मंडी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

चुघ ने साथ ही कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक इन सभी स्कूलों में स्कूल हैड महिलाएंं ही हैं। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि उनके मन में महिलाओं के प्रति यह किस तरह का सम्मान है, जो उन्हें शिक्षा का काम छोड़ कर अपने सुरक्षा कर्मियों की देखरेख का काम सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन आदेशों से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच का साफ पता चलता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *