Punjab News: दो हफ़्तों का डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण प्रोग्राम इस दिन से होने जा रहा शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार दूध उत्पादन और राज्य के किसानों की आमदन में वृद्धि करने के उद्देश्य से डेयरी विकास विभाग द्वारा 18 से 29 दिसंबर, 2023 तक दो हफ़्तों के डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए नया बैच शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद जनरल श्रेणी के किसान विभाग की स्कीम के अधीन 2 से 20 पशुओं का डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए हर एक दुधारू पशु पर 17,500 रुपए सब्सिडी का लाभ लेने के योग्य होंगे।

दुधारू पशु पर 23,100 रुपए सब्सिडी मिलने योग्य होगी

इसी तरह अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग से सम्बन्धित डेयरी किसानों को ऐसे ही यूनिट की स्थापना के लिए हर एक दुधारू पशु पर 23,100 रुपए सब्सिडी मिलने योग्य होगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि किसान मॉडल केटल शैड, दूध दुहने की मज़दूरी वाली (मिल्किंग) मशीनों और चारा काटने वाली मशीनों (फौडर हारवैस्टर) समेत अन्य मशीनरी पर भी सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित 18 से 55 साल की उम्र के डेयरी फार्मर, जिन्होंने कम से कम 5वीं पास की हो और हरा चारा उगाने के लिए अपनी ज़मीन हो, तो वह अपने पास के जि़ला डिप्टी डायरैक्टर, डेयरी विकास दफ़्तर में अपना शिक्षा योग्यता सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और पासपोर्ट साईज़ फोटो जमा करवा कर इस प्रशिक्षण के लिए अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान डेयरी फार्मरों को दुधारू पशुओं के पालन पोषण, ख़ुराक, बीमारियों से बचाव, नसल सुधार, सारा साल हरा चारा पैदा करने, दूध से अन्य उत्पाद बनाने आदि संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी। ‎

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *