St Soldier News: सेंट सोल्जर इलीट स्कूल में एनुअल कल्चरल फंक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: आईसीएसई एफिलिएटेड सेंट सोल्जर इलीट स्कूल, जालंधर विहार ब्रांच में छात्रों को कल्चरल गतिविधियों के लिए बढ़ावा देने के लिए एनुअल कल्चरल फंक्शन का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल रीतू चावला, स्टाफ और छात्रों द्वारा किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर इलीट स्कूल में एनुअल कल्चरल फंक्शन

कठ पुतली शो का भी किया गया आयोजन

इस अवसर पर छात्रों नेबेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान का कल्चरल जैसे वहाँ का डांस (घूमर), खान-पान, मॉडलिंग आदि को बेहतरीन ढंग से स्टाफ पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कठ पुतली शो का भी विशेष आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही छात्रों ने देश की महान उपलब्धियां, उन्नति, सब्यता को बखूभी दिखा सभी की वाहवाही लूटी। इस फंक्शन में 500 से अधिक अभिभावकों ने भाग लेते हुए इसका आनंद उठाया। प्रिंसिपल रीतू चावला ने सभी अभिभावकों को स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी और वोट ऑफ़ थैंक्स किया।

सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट

चेयरमैन चोपड़ा ने छात्रों के टैलेंट की सराहना करते हुए उन्होंने शुभ कामनाऐं दीं। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को जीवन में लक्ष तह कर उसके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *