डेली संवाद, जालंधर/कैलिफोर्निया। Mayor in America: जालंधर के परगट सिंह संधू अमेरिका के कैलिफोर्निया के गाल्ट शहर में लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं। संधू मूल रूप से लांबड़ा के गांव के बशेशरपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं।
गाल्ट सिटी का मेयर बने परगट सिंह
परगट सिंह ने पहली बार दिसंबर 2019 में गाल्ट सिटी का मेयर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा। परगट सिंह संधू को फिर से सभी पार्षद सदस्यों ने मेयर पद से नवाजा। उनके मेयर बनने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज से परगट सिंह ने अपनी पढ़ाई थी। साथ ही वह स्थानीय खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपना अहम योगदान देते थे। जिसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे।
अमेरिका पढ़ाई के लिए गए थे संधू
विदेश में पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की। जिसके बाद वह वहां की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए थे। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान लोगों ने उनके कामकाज को सराहा। उसकी की बदौलत संधू ने दोबारा जीत हासिल की।








