Sex Racket Busted: सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लड़कियों समेत 18 लोग काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, अबोहर। Sex Racket Busted, 18 people including 9 girls arrested: पंजाब के अबोहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मारकर यहां सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पीजी में पुलिस ने मारा छापा

पुलिस ने न्यू सूरज नगरी में पीजी पर छापा मारा। जिसमें से पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 9 लड़के और 9 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 कार और 6 बाइक भी बरामद की गई हैं। डीवीआर में एक दर्जन कैमरे भी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर गिरोह का सरगना फरार हो गया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह धंधा काफी समय से चल रहा था।

लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया गया

सूचना मिलते ही डीएसपी अबोहर के नेतृत्व में थाना नंबर 2 के प्रभारी हरप्रीत और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिन्होंने उक्त मकान पर छापा मारकर वहां से युवक-युवतियों को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने यहां छापेमारी कर घर में घुसे युवक-युवतियों को पकड़ लिया है, जिनसे पूछताछ की जायेगी। पूछताछ में जो भी मामला सामने आएगा उसका बाद में खुलासा किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *