Haryana News: हरियाणा के CM मनोहर लाल का बड़ा फैसला, 10 हजार युवाओं को मिलेगा विदेश में काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा फैसला लिया है। हमास से युद्ध झेल रहे इजराइल की मदद के लिए हरियाणा आगे आया है। मदद के रूप में हरियाणा की तरफ से 10 हजार वर्कर दिए जाएंगे। इनका काम कंस्ट्रक्शन वर्कस का होगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इसके लिए भर्तियां निकाली हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इजराइल और हमास में जारी लड़ाई की वजह से इजराइल में इस समय कामगारों की भारी कमी है। जिसके लिए हरियाणा सरकार कुशल श्रमिकों को इजराइल भेजने की तैयारी कर रही है। इन वर्करों को सैलरी के साथ रहने की भी सुविधा दी जाएगी। इजराइल के साथ सरकार की ओर से दुबई और UK में भी 170 वैकेंसी निकाली गई हैं।

यहां पढ़ें- किस पोस्ट के लिए कितने पद

हरियाणा सरकार की ओर से जारी विज्ञापन में इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस विज्ञापन में बिल्डिंग फ्रेमवर्क करने वालों के 3000 पद, सेरेमिक टाइल्स लगाने वाले 2000 पद, दीवारों पर प्लास्टर करने वाले 2000 पद, आयरन बेंडिंग करने वाले 3000 पद शामिल हैं।

आवेदक के पास 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए

सभी भारतीयों के लिए न्यूनतम शिक्षा 10वीं पास रखी गई है, जबकि आवेदक के पास 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इनकी उम्र 25 से 45 साल के बीच होनी जरूरी है। इन ‌‌‌‌‌‌‌‌वर्कर को हर महीने इजराइली करेंसी हिसाब से 6100 न्यू इजरायली शेकेल NIS (NEW ISRAELI SHEKEL) मिलेंगे, जो भारतीय करेंसी में करीब 1 लाख 38 हजार 235 रुपए बनते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वर्करों को महीने में 26 दिन काम करना होगा और इसके इसके लिए 236 घंटे प्रति महीना निर्धारित किए गए हैं। ओवरटाइम कंपनी के नियमों के हिसाब से होगा। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने दुबई के लिए 40 बाउंसर और UK के लिए 120 नर्सों के आवेदन भी मांगे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *