Jalandhar News: जालंधर में फायरिंग, नशे में धुत DSP ने दागी गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां अभी-अभी गोलीबारी हुई है। जानकारी के मुताबिक कपूरथला रोड पर स्थित मंड के पास एक गांव में पंजाब पुलिस के तथाकथित डीएसपी ने गोली चलाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मंड के गांव इब्राहिम बस्ती में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। कहा जा रहा है कि डीएसपी ने गांव के ही डीड राइटर के बेटे पर गोली चलाई है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

नशे में धुत एक डीएसपी ने फायरिंग की

आरोप है कि शराब के नशे में धुत एक डीएसपी ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि डीएसपी ने दो गोलियां हवा में और दो गोलियां सीधी फायर कीं। फायरिंग करने वाला डीएसपी फिलहाल जालंधर पीएपी में तैनात है।

डीएसपी का विवाद युवक से कार पार्किंग को लेकर हुआ था। इसी पर गुस्साए डीएसपी ने गोलियां चलाई। घटना की सूचना पाकर शनिवार देर रात थाना मकसूदा की चौकी मंड पुलिस क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

डीएसपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

देर रात डीएसपी करतारपुर बलबीर सिंह की देखरेख में उक्त डीएसपी को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मकसूदा के मंड स्थित गांव बस्ती इब्राहीम खां के रहने वाले गुरजोत सिंह ने बताया कि सरपंच भूपिंदर सिंह गिल के पास शनिवार देर रात पीएपी में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह आए हुए थे। दोनों गांव की एक पार्किंग के गेट के बाहर अपनी कार खड़ी कर शराब पी रहे थे।

कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

गुरजोत ने बताया कि वह अपनी कार खड़ी करने के लिए उक्त पार्किंग में गए थे। जब उसने कार साइड में करने को कहा तो इतने में डीएसपी तिलमिला उठे। इस पर डीएसपी ने मौके पर जमकर गाली-गलौज की।

जालंधर में बतौर डीड राइटर

जब विरोध किया गया तो उक्त डीएसपी ने अपना लाइसेंसी वेपन निकाल लिया। आरोप है कि डीएसपी ने पीड़ित पर दो सीधे फायर किए, मगर वह किसी तरह बच गया। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता जालंधर में बतौर डीड राइटर काम करते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *