Sugandha Mishra: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के घर आई नन्ही परी, संकेत भोसले ने शेयर की VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर/मुंबई। Sugandha Mishra: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) फेम कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) 35 साल की उम्र में मां बन गई हैं। उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जालंधर की रहने वाली सुंगधा मिश्रा द कपिल शर्मा शो से अपनी अलग पहचान बनाई है। इसकी जानकारी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के पति संकेत भोसले (Sanket Bhosle) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) शेयर करते हुई दी है।

ढाई साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने

आपको बता दें कि सुगंधा ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी के ढाई साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। हालांकि कपल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

इंस्टाग्राम पर नन्ही परी की वीडियो शेयर

सुगंधा मिश्रा के पति संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल में पत्नी के साथ शूट किया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि वह पिता बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अस्पताल की खुशबू की झलक भी दिखाई है।

कपल अपनी बेटी के जन्म से काफी खुश

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये कपल अपनी बेटी के जन्म से काफी खुश है। इतना ही नहीं संकेत ने अपनी बेटी की पहली फोटो भी शेयर की है। तस्वीरों में सुंगंधा और संकेत अपनी बेटी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

अक्टूबर महीने में प्रेगनैंसी का अनाउंस

आपको बता दें कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने अक्टूबर महीने में अनाउंस किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। तब से ये कपल लगातार अपने इस खूबसूत फेज की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हाल ही में कपल ने मराठी रीति-रिवाजों से बेबी शॉवर सेरेमनी भी की थी। इसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो भी इन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं शादी के करीब ढाई साल के बाद कपल के घर फाइनली किलकारी गूंजी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *