Canada News: कनाडा में तिरंगे झंडे का अपमान, खालिस्तानी समर्थकों ने झंडे को लगाई आग, पैरों से कुचला, हनुमान जी की प्रतिमा पर उठाए सवाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 498 शब्द|📅 17 Dec 2023

टोरंटो। Canada News: कनाडा से एक बार फिर से बड़ी खबर आ रही है। इस बार न तो वीजा को लेकर खबर है और न ही किसी छात्र की मौत की। इस बार कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान किया और वहां लगने जा रही बजरंग बली जी की सबसे ऊंची प्रतिमा को लेकर सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

कनाडा में खालिस्तानी समर्थक लगातार सरगर्म है। लेकिन कनाडा सरकार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे आए दिन कनाडा में भारतीय दूतावास के सामने तिरंगे का अपना किया जाता है और हिन्दू देवी देवाताओं पर टिप्पणी की जी रही है। जिससे कनाडा में भारतीय हिन्दू खासा नाराज हैं।

तिरंगे झंडे का अपमान

भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थक इकट्‌ठे होकर भारत के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने निज्जर की हत्या के मुद्दे के साथ-साथ कनाडा में स्थापित होने जा रही हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा पर भी सवाल खड़े किए हैं। हैरानी की बात रही कि इस उग्र प्रदर्शन के दौरान कनाडाई पुलिस ने भी हस्ताक्षेप नहीं किया और ना ही रोकने का प्रयास किया गया।

टोरंटो में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक खालिस्तानी समर्थकों ने ये प्रदर्शन टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास के बाहर किया गया। इस दौरान खालिस्तानियों ने एक बार फिर तिरंगे का अपमान किया। तिरंगे को सड़क पर फैला कर उस पर जूते रखे और अंत में उसे आग लगा दी।

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को 108 दिन हो चुके हैं और खालिस्तानी समर्थक लगातार भारतीय राजनयिक संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक इस दौरान माइक, खालिस्तान के झंडे लेकर पहुंचे।

हनुमान जी की प्रतिमा पर टिप्पणी

प्रदर्शन के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय तिरंगे के बाद अब कनाडा में लगने जा रही 55 फीट सबसे ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा पर भी सवाल खड़े किए हैं। खालिस्तानी समर्थकों ने आरोप लगाया कि भारतीय हिंदू कनाडा के प्रति वफादार नहीं हैं। ऐसे में क्या उनके देवता हनुमान जी की प्रतिमा को कनाडा में स्थापित करने देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पीएम ट्रूडो के यह कहने के बाद भी कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल हैं, किसी भी कनाडाई हिंदू संगठन ने सहानुभूति नहीं दिखाई है। कनाडाई हिंदुओं का यह कृत्य और चूक स्पष्ट रूप से कनाडाई कानूनों और मूल्यों की घोर उपेक्षा को दर्शाता है।

हनुमान जी की प्रतिमा 23 अप्रैल को होनी है स्थापित

आपको बता दें कि कनाडा के ब्रॉम्पटन में हनुमान जी की 55 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जानी है। कनाडा में ये सबसे ऊंची प्रतिमा है। जिसे राजस्थान के मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा तैयार किया गया है। इसे 23 अप्रैल 2024 हनुमान जयंति पर को कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद औपचारिक तौर पर स्थापित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *