Punjab News: बेटी को छेड़छाड़ से रोका तो जमकर चले ईंट पत्थर, कार के शीशे तोड़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना (रवि जायसवाल)। Punjab News: बेटी को छेड़ रहे लड़के को रोका तो जमकर मारपीट हो गई है। मामला लुधियाना का है। लुधियाना की भोरा कॉलोनी में दो पड़ोसियों में जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद ईंट पत्थर चले, जिससे कार के शीशे टूट गए और एक बच्चा घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण एक-दूसरे को दोनों पक्षों ने गालियां दीं। कुछ देर में मौके पर कुछ युवक पहुंचे और ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव होते देख लोग अपने घरों में छिप गए। इस दौरान एक बच्चे के चेहरे पर भी पत्थर लगा। वहीं, आरोपियों ने गली में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए।

तीसरी बार इलाके में खूनी झड़प

जानकारी देते हुए भोरा कॉलोनी निवासी गुलशन कुमार सूद ने बताया कि तीसरी बार इलाके में खूनी झड़प हुई है। कई बार थाना में भी शिकायत दी है। इलाके की रहने वाली महिला और उसकी बेटी बाहर से कुछ युवकों को मोहल्ले में बुलाकर गुंडागर्दी करवाती हैं।

पड़ोसी का बेटा उनकी बेटी को छेड़ता है

बीते दिन दो कारें गली में खड़ी थीं, जहां से तीसरी कार को निकलना था। कार ड्राइवर ने उनसे कहा कि दोनों में से कोई भी एक कार थोड़ी आगे कर लें। इसी बात को लेकर उन दोनों पड़ोसियों में झड़प हो गई। पीड़ित रिंका ने कहा कि कई बार वह थाने में शिकायतें दर्ज करवा चुका है, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो रही। सरेआम युवकों ने ईंट-पत्थर चलाकर इलाके में दशहत फैलाई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उधर, दूसरे पक्ष की महिला ने कहा कि उनकी बेटी की मोहल्ले में बुटीक है। उनके पास कई महिलाओं और लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। पड़ोसी का बेटा वंश उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। गली की नुक्कड़ पर लड़कों के झुंड बनाकर खड़ा रहता है। बीते दिन उसने पहले गालियां देकर बेटी पर हाथ डाला, जिस कारण इलाके में ये बवाल हुआ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *