Punjab News: पंजाब के अध्यापकों के लिए बड़ी खबर, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Daily Samvad
2 Min Read
school
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब (Punjab) के अध्यापकों के लिए सामने आ रही है। खबर है कि डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन पंजाब (सेकेंडरी) ने अध्यापकों के तबादले को लेकर नोटिफिकेशन जारी की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यह नोटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इस पत्र में लिखा गया है कि जिले से बाहर और आपसी बदलियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 थी।

तबादलों के लिए आवेदन 4 सितंबर 2024 से शुरू होंगे

वहीं 31 अगस्त 2024 तक प्रोबेशल पिरियड पूरा कर चुके 2392 मास्टर कैडर और 569 लेक्चरर कैडर के शिक्षकों के तबादलों के लिए आवेदन 4 सितंबर 2024 से शुरू होंगे। इसे लेकर आवेदकों का डेटा 5 सितंबर 2024 तक स्कूल प्रमुख/डी.डी.ओ. द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।

Punjab News
Punjab News

वहीं अगर रिकॉर्ड के अनुसार आवेदक के डेटा में कोई त्रुटि पाई जाती है तो स्कूल प्रमुख/डी.डी.ओ. उसे ठीक करेंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि कई स्कूलों/दफ्तरों में स्कूल प्रमुख/डी.डी.ओ. नहीं है तो वहां स्कूलों में काम कर रहे वरिष्ठ शिक्षक/कर्मचारी बदली के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों का डेटा वेरिफाई करेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *