Punjab News: पंजाब के डीसी दफ्तरों में हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
strike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में डीसी दफ्तरों में 40 दिन से चली आ रही हड़ताल को लेकर बड़ी खबर है। डीसी ऑफिस के सभी विभागों में आज से काम शुरू हो गया है। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से आम लोगों को भी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सरकार और डीसी ऑफिस कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी में आम लोगों को पिछले 40 दिनों से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। बता दें कि ये हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन द्वारा ये प्रदर्शन पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा था।

मांगे पूरी न हुई तो फिर हड़ताल होगी

यूनियन ने कहा है कि ये हड़ताल स्थगित की गई है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो दोबारा हड़ताल पर जाएंगे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में 42 विभागों के वर्कर्स शामिल थे। रोजाना सभी कर्मचारी हाजिरी लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खजाना ऑफिस के सामने सड़क पर बैठ जाते थे।

42 विभागों के लोग थे हड़ताल पर

डीसी ऑफिस की कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल से करीब 42 विभागों का काम प्रभावित रहा। हड़ताल में सरकारी कर्मचारी और कॉर्पोरेशन के क्लेरिकल लोग शामिल थे। वहीं, 42 विभागों में सबसे ज्यादा जरूरी डिपार्टमेंट रजिस्ट्रियों का था, जोकि सोमवार से दोबारा शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

हालांकि बीच में कुछ घंटों के लिए रजिस्ट्रियों का काम शुरू किया गया था। मगर फिर उसे बंद कर दिया गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था। साथी ही सेवा केंद्रों के बैक डेस्क पर काम करने वाले सभी लोग हड़ताल पर थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *