Jalandhar News: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील, नगर निगम ने भेजा फाइनल नोटिस

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 881 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Deck5 News: जालंधर के माडल टाउन में डाकखाने के पास स्थित होटल Empire Square और इमारत की छत पर खुले Deck5 बार व रेस्टोरेंट के खिलाफ नगर निगम बड़ी कार्ऱवाई की तैयारी में है। इसके लिए होटल मालिक और बार मालिक को तीसरी नोटिस जारी की गई है। इसके बाद पूरी इमारत सील होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नगर निगम के नए कमिश्नर आदित्य उप्पल ने बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों को आदेश दिया है कि माडल टाउन की कंप्लैट प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उधर, एटीपी ने होटल Empire Square और इमारत की छत पर खुले Deck5 बार व रेस्टोरेंट के मालिक को फाइनल नोटिस जारी की है, इसके बाद अब कार्ऱवाई होगी।

होटल मालिक को फाइनल नोटिस

इस इमारत को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने नगर निगम और एक्साइज विभाग में आरटीआई लगाई थी। आरटीआई में बताया गया कि वहां गलत तरीके से होटल खोलकर शराब पिलाई जा रही है। इस इमारत की शिकायत निगम कमिश्नर और रैस्टोरेंट की शिकायत एक्साइज विभाग से की गई है।

Empire Square होटल है अवैध

आरटीआई एक्टिविस्ट के मुताबिक 591 माडल टाउन में जिस उद्देश्य के साथ नगर निगम से नक्शा पास करवाया गया था, वहां वैसी इमारत नहीं बनाई गई। हैरानी की बात तो यह है कि इमारत का कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी होने के बाद पूरी तरह से इमारत में वायलेशन की गई। नगर निगम ने जो कंपलीशन जारी किया था, उसके विपरीत इस इमारत में न केवल होटल खोला गया, बल्कि टाप फ्लोर पर अवैध रूप से Deck5 बार और रेस्टोरेंट भी खोल दिया गया।

Deck5 के छत पर कोई घटना हुई तो बचाव के लिए रास्ता नहीं

हैरानी की बात तो यह है कि यहां आगकर आगजनी या कोई प्राकृतिक घटना घटित होती है तो उसके बचाव के लिए कोई रास्ता ही नहीं है। खुद नगर निगम के एक अधिकारी नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि जब नवजोत सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे, तो उन्होंने पापा व्हिस्की, ब्रू मास्टर समेत टाप फ्लोर पर चल रहे बार और रैस्टोरेंट को बंद करवना कर इमारत को सील करवाया था।

Jalandhar News: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील, नगर निगम ने भेजा फाइनल नोटिस
Deck5 Model Town Jalandhar

कामर्शियल इमारत में अवैध होटल खोला

अधिकारी कहते हैं कि कंपलीशन सर्टिफिकेट के बाद अगर इमारत कोई हेरफेर की जाती है तो सीधे तौर पर इमारत मालिक गुनहगार होते हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्ऱवाई हो सकती है। इस इमारत का नक्शा कुलदीप कौर घुम्मण और गुरजीत कौर के नाम से पास करवाया गया और कंपलीशन सर्टिफिकेट हासिल किया गया।

कुलदीप कौर घुम्मण पर हो सकती है कार्रवाई

नगर निगम के सूत्रों से पता चला है कि कुलदीप कौर घुम्मण एक बड़े आटो डीलर शोरूम के मालिक की पत्नी हैं। जबकि गुरजीत कौर एक रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी की पत्नी हैं। अब अगर नगर निगम कोई लीगल एक्शन लेता है तो कुलदीप कौर घुम्मण और गुरजीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक इस इमारत के टाप फ्लोर पर कोई व्यवसायिक गतिविधियां नहीं हो सकती। यानि किसी तरह से कोई कारोबारी काम नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि उक्त फ्लोर पर बार और रैस्टोरेंट खोला गया है।

सर्वेंट क्वाटर के नाम पर बनाए कमरे में खोला बार

इससे भी बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि टाफ फ्लोर के ऊपर भी सर्वेंट क्वाटर के नाम पर बनाए गए कमरे में भी शराब परोसी जाती है। जो कि इमारत में सर्वेंट क्वाटर बन ही नहीं सकता।

आरटीआई एक्टिविस्ट ने शिकायत में कहा गया है कि मॉडल टाउन में Square Empire के टाप फ्लोर पर बियर बार और रेस्टोरेंट खोला गया है, जो सरासर नाजायज है। यहां किसी तरह से कोई सुरक्षा नहीं है। जिससे अगर इस मंजिल पर कोई हादसा होता है या फिर झगड़ा हुआ तो लोग सीधे नीचे जमीन पर गिरेंगे और बड़ा हादसा हो सकता है।

होटल मालिक को नोटिस जारी

इस संबंध में एमटीपी बलविंदर सिंह और विजय कुमार ने बताया कि इस इमारत की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी फाइल निकलवाई गई, मौके पर इंस्पैक्टर और एटीपी ने जांच की। जांच के बाद होटल मालिक को नोटिस जारी किया गया है। दो नोटिस का कोई जवाब नहीं आया।

जिससे अब तीसरी नोटिस जारी की गई है, इसके बाद इमारत को सील कर दिया जाएगा। वहीं, इस संबंध में बिल्डिंग मालिक का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना कोई पक्ष नहीं रखा। अगर बिल्डिंग मालिक अपना पक्ष रखना चाहता है तो वह 8847567663 पर WhatsApp कर सकता है।

Deck5 के पास छत पर शराब पिलाने का नहीं था लाइसेंस

एक्साइज विभाग ने आरटीआई के माध्यम से जो जानकारी मुहैया करवाई है, उसमें Deck5 के पास चौथी मंजिल पर शराब पिलाने का लाइसैंस है, बावजूद Deck5 के मालिक इमारत के टाप फ्लोर पर बियर बार खोलकर लोगों को शराब पिला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

हैरानी की बात तो यह है कि शिकायत के बाद एक्साइज विभाग ने Deck5 को 13 अक्टूबर को छत पर शराब पिलाने का लाइसेंस दिया, वह भी महज 31 मार्च 2024 तक के लिए। करणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब पिलाना गलत है, उन्होंने एक्साइज विभाग से Deck5 पर कार्रवाई करने की मांग की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *