Triple Murder: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, ट्रिपल मर्डर से इलाके में फैला हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, बिहार। Triple Murder: बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मधेपुरा जिले के भर्राही ओपी अंतर्गत सकरपुरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में पति, पत्नी और पुत्र बताए जा रहे है। वहीं मृतकों की पहचान सूर्य नारायण साह, उनकी पत्नी अनिता देवी और उनके पुत्र प्रद्युम्न साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों की गोली मारकर हत्या की गई है।

भूमि विवाद से जुड़ा है मामला

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला फिलहाल भूमि विवाद का प्रतीत हो रहा है। वहीं पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस ट्रिपल मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।इस खौफनाक वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *