डेली संवाद, तमिलनाडु। School Holiday: चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में तमिलनाडु के चार दक्षिणी जिलों, तिरुनेलवेली, तेनकासी, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी में शनिवार और रविवार को बहुत भारी बारिश हुई। इससे यहां जनजीवन प्रभावित हुआ और कई इलाकों में बाढ़ आ गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
खासकर तिरुनेलवेली और नागरकोइल सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। इन चारों जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण सोमवार को तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी जिलों में छुट्टी की घोषणा की है।
स्कूल, कॉलेज और सभी दफ्तर रहेंगे बंद
इस बीच स्कूल, कॉलेज और सभी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी जिलों में सोमवार तक रेड अलर्ट जारी किया है क्योंकि विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
खराब मौसम के कारण तमिलनाडु जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक डूब गया है और ट्रैक के आसपास मिट्टी भर गई है, जिससे रेल दुर्घटना हो सकती है।








