Jalandhar News: जालंधर में ट्रैफिक को देखते हुए लागू हुआ वन-वे जोन, जारी हुई लिस्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Swapan-Sharma-IPS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 550 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में दिन व दिन ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। ट्रैफिक की समस्या के चलते लोगों को घंटो जाम में फंसना पड़ता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसी को देखते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जालंधर शहर में एमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम लागू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज पुलिस कमिश्नर ने 21 नए वन वे जोन की लिस्ट जारी की है, जिन्हें नो टॉलरेंस का नाम दिया गया है।

वन वे जोन की जारी की हुई लिस्ट:-

  • Y-पॉइंट भगत सिंह कॉलोनी से संजय गांधी नगर तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।
  • वेरका मिल्क प्लांट से इंडस्ट्रियल एरिया तक सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है।
  • लम्मा पिंड चौक से इंडस्ट्रियल एरिया तक शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
  • पठानकोट चौक से रेरु चौक चुंगी तक सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक।
  • फोकल पॉइंट से इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास तक शाम 5 से रात 8 बजे तक।
  • रामा मंडी फ्लाईओवर से काकी पिंड चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
  • जौहल मार्केट चौक में रेस्टोरेंट व खाने की रेहड़ियों के कारण जाम लगता है। इस कारण शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक।
  • एपीजे स्कूल के पास सुबह 8 से लेकर 10 तक और दोपहर 2 बजे से लेकर 3.3.0 बजे तक।
  • गुरु नानक मिशन चौक से मिल्कबार चौक, डी मार्ट और शॉपिंग माल के पास सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
  • बक्शी वर्कशाप से पीपीआर माल तक शाम 5 से रात 8 बजे तक।
  • दुल्हन पैलेस से वाइट डायमंड चौक तक सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक।
  • माता रानी चौक से बबरीक चौक तक सुबह 8 से दोपहर 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक।
  • झंडिया वाला पीर से कार बाजार तक सुबह 9 से लेकर शाम 6 बजे तक।
  • गिल गाखल नहर पुली से बस्ती पीरदाद चौक तक सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक।
  • PNB चौक से बस्ती अड्डा चौक तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक।
  • बस्ती अड्डा चौक से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सुबह 9 से लेकर शाम 6 बजे तक।
  • जेल चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक सुबह 8 से लेकर शाम 8 बजे तक।
  • बीएसएफ चौक से कमल पैलेस और कमल पैलेस से कचहरी चौक तक सुबह 9 से लेकर शाम 6 बजे तक।
  • कचहरी चौक से टी पॉइंट कांग्रेस भवन तक सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक।
  • मदन फिल्लौर से रेलवे स्टेशन तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक।
  • अड्डा होशियारपुर से भगत सिंह चौक तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक।

इसके साथ ही शहर में धारा 144 लागू की गई है, जिसके तहत शहर में अवैध बोर्ड, साइन बोर्ड, फुटपाथ पर रेहडियां और दुकानों के बाहर सामान रखना व गाड़ियां पार्किंग पर रोक लगाई गई है। बता दे कि ये नियम शहर में 5 फरवरी तक लागू रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *