America News: अमेरिका में पंजाब के युवक की मौत, घर में छाया मातम

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 18 Dec 2023

न्यूयॉर्क। America News: अमेरिका में पंजाब के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक पंजाब के समाना का रहने वाला था। अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना के दौरान युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान समाना सब डिवीजन के गांव धनौरी के 29 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिवार व गांव में मातम छा गया। मृतक मालक सिंह के पिता बलजीत सिंह निवासी गांव धनौरी ने बताया कि रोजगार की तलाश में लाखों रुपये खर्च कर उसका बेटा 7 वर्ष पहले पत्नी व वेटे सहित अमेरिका गया था।

अमेरिका टैक्सी चलाता था मृतक

ड्राइवर के तौर पर कार्यरत मलिक सिंह अपने परिवार के साथ वहां रह रहा था। रविवार सुबह न्यूयॉर्क शहर के नजदीक संतुलन बिगड़ जाने से उसका ट्रक पलट कर खाई में गिर गया और इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

पत्नी और दो बच्चे

मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। परिवार ने पुत्र के संस्कार हेतु अमेरिका जाने के लिए तुरंत वीजा दिलाने की प्रशासन से मांग की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *