Punjab News: मंत्री बलकार सिंह ने अफसरों के साथ की मीटिंग, प्रोजैक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के दिए आदेश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 532 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भर में अलग-अलग स्कीमों के अधीन चल रहे विकास प्रोजेक्ट तेज़ी से मुकम्मल किये जाएंगे, यह जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा वातावरण और बेहतर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज यहाँ म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय मंत्री ने विभाग के मुख्य दफ़्तर के अधिकारियों, समूह डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम के समूह कमिश्नरों और समूह अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों ( जनरल/ शहरी विकास) के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा समीक्षा मीटिंग करते हुये अलग-अलग स्कीमों के अधीन अप्रयुक्त फंडों को तुरंत खर्चा जाये जिससे लोगों को जल्द से जल्द बुनियादी सहूलतें दी जा सकें।

बलकार सिंह ने अफसरों को दिए आदेश

मीटिंग को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री ने अमरूत स्कीम, स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन के अधीन विकास कामों की रिपोर्ट ली और अधिकारियों को अलग-अलग मदों के अधीन पड़े अप्रयुक्त फंडों को दिए गए दिशा निर्देशों अनुसार लोगों की भलाई के लिए विकास कामों पर जल्द ख़र्च करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि यदि अप्रयुक्त फंडों को लोगों की भलाई के लिए समय पर नहीं खर्चा जाता तो दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही शुरू की जायेगी।

डीसी और कमिश्नरों को काम पूरा करने का आदेश

राज्य के समूह डिप्टी कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (जनरल/ शहरी विकास) के साथ वीडियो कान्फ़्रेंसिंग के द्वारा अलग मीटिंग करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहरी स्थानीय इकाईयों में साफ़- सफ़ाई, साफ़ पानी मुहैया करवाने, स्ट्रीट लाईटों, सीवेरज़ और पार्कों आदि के कामों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाये।

उन्होंने डीसीज़ और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि जहाँ कहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए उचित जगहों की खोज करने या किसी तरह की कोई और दिक्कत पेश आती है, वहां सम्बन्धित म्युनिसिपल कमिशनर के साथ तालमेल करके इसका हल पहल के आधार पर निकाला जाये।

काम में पारदर्शिता लाएं

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि अपने हलके विधायकों से सम्बन्धित विकास कामों की पूरी जानकारी सांझा करें जिससे राज्य निवासियों की ज़रूरत अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। इसके इलावा उन्होंने कहा कि विकास कामों सम्बन्धी स्कीमों को समय पर लागू किया जाये और पैसे का सही इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास विकास कामों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है।

मंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वह पूरी तनदेही से और आपसी सहयोग से काम करना यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना चाहती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जायेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सी. ई. ओ. मालविन्दर सिंह जग्गी, पीएमआईडीसी के सी. ई. ओ. दीप्ति उप्पल, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *