Punjab News: पंजाब में हथियार की नोक पर डाक्टर को क्लीनिक में बंधक बनाया, लाखों की लूट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना (रवि जायसवाल)। Punjab News, Doctor held hostage in clinic and Looted at gunpoint: पंजाब में लूट, हत्या और डकैती की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ गई हैं। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा समेत सूबे के बड़े शहरों में लूटपाट की रोजाना घटनाएं हो रही हैं। पुलिस कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन लुटेरों और गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि कभ भी कही भी लूट की घटना को अंजाम दे देते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

ताजा मामला लुधियाना का है। लुधियाना में बहादुरके रोड पर एक डॉक्टर से दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे श्री राम क्लिनिक के डॉक्टर के केबिन घुसे और उसे तेजधार हथियार दिखाकर 45 हजार लूट लिए। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर और उसकी असिस्टेंट को केबिन में बंद करके फरार हो गए।

बदमाशों ने दो दिन पहले किया था रेकी

डॉक्टर का केबिन किसी मरीज ने आकर खोला। डॉक्टर को शक है कि वारदात से दो दिन पहले बदमाशों ने उसका पीछा किया था। इस मामले में डॉक्टर ने थाना जोधेवाल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी देते हुए डॉक्टर रसिक ने बताया कि वह अपने क्लिनिक पर करीब पौने 9 बजे से मौजूद था। कुछ ही मिनट में वह क्लिनिक बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहा था। उसके पास दो नकाबपोश युवक आए। युवकों ने उससे कहा कि डॉक्टर साहब क्या हाल है। इतना कहकर बदमाशों ने उसके गले पर तेजधार हथियार (किरच) रख दी।

लुटेरों ने डाक्टर को क्लीनिक में बंद कर दिया

डॉक्टर रसिक के मुताबिक उनके केबिन की बदमाशों ने अंदर से कुंडी लगा दी। साथ खड़ी असिस्टेंट के सामने लुटेरों ने गाली-गलौज करते हुए पहले जेब में रखे पर्स से पैसे निकाले, फिर क्लिनिक में बने दराज से नगदी निकाली। डॉक्टर ने बताया कि बदमाशों का विरोध करना चाहा, लेकिन उन्होंने तेजधार हथियार दिखाकर डरा दिया। बदमाश कुल 45 हजार की नगदी लूट कर ले गए।

मरीज ने कुंडी खोलकर डाक्टर को निकाला

डॉक्टर रसिक के मुताबिक बदमाश जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए केबिन की बाहर से कुंडी लगाकर गए। उन्होंने पास के ही एक मेडिकल स्टोर मालिक को फोन कर घटना के बारे में बताया।

मेडिकल संचालक के आने से पहले ही एक ग्राहक ने उनके केबिन की कुंडी खोल दी। वारदात के तुरंत बाद उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल में सूचित किया। करीब 10 मिनट बाद ही पुलिस क्लिनिक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डॉ. रसिक के मुताबिक देर रात पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला। फिलहाल इस मामले में अब पुलिस पूरी सड़क पर लगे कैमरे चेक करेगी।

बदमाश देखने में कम आयु के लग रहे थे। डॉक्टर रसिक के मुताबिक जुलाई के महीने में भी उनसे पिस्तौल के बल पर काराबार चौक पर किसी ने लूट करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बाइक लेकर भाग गए थे।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *