Petrol-Diesel Price: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आपके शहर में क्या है आज के रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: मंगलवार को भी गाड़ी चालकों को राहत मिली है। आज सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया है। आज भी देश में इनकी कीमतें जस के तस बनी हुई है। आपको बता दें कि वर्ष 2017 से रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत रिवाइज की जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

यह कीमत ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के आधार पर तय होती है। मई 2022 से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गुड रिटर्नस के वेबसाइट के अनुसार क्रूड ऑयल 72.79 डॉलर प्रति बैरल है।

पेट्रोल-डीजल पर लगाया जाता वैट

जबकि डब्लयूटीआई क्रूड 72.95 डॉलर प्रति बैरल है। 1 बैरल में लगभग 158 लीटर तेल होता है। क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल को रिफाइन करके उसमें से पेट्रोल-डीजल निकाला जाता है। आपको गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट को जरूर चेक करना चाहिए। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.74रुपये और डीजल की कीमत 94.33 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

  • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये हो गया है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.01 रुपये और डीजल 94.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *