Punjab News: पंजाब के इस शहर में फिर फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर में एक बार फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। झगड़ा मामूली तकरार के बाद शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमृतसर के गांव चविंडा देवी में फायरिंग

गोलियां चलाने की घटना अमृतसर के गांव चविंडा देवी की है। राम दिवाली निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि वे अपनी बाइक ठीक करवाने के लिए चविंडा देवी बस स्टैंड के पास आया हुआ था। वहीं, दो सगे भाई नहला-देहला आ गए।

दो भाइयों ने मिलकर मारी गोली

पहले तो उससे आराम से बात करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने उससे लड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच एक ने हथियार निकाला और उस पर गोली चला दी, जो उसके पैर पर लगी है।

भाइयों नेहला-देहला के खिलाफ मामला दर्ज

थाना चविंडा देवी पुलिस थाने में दोनों भाइयों नेहला-देहला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की जसपाल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद तैश में आकर दोनों युवकों ने जसपाल पर गोलियां चला दीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली जसपाल के पैर पर लगी हैं। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गोलीबारी के घटना के बाद इलाके में दहशत का मौहाल बन गया है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *