डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लंदन में लापता हुए जालंधर के युवक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि युवक की मौत हो गई है। बता दे कि जालंधर के मॉडल टाउन का युवक गुरशमन सिंह भाटिया पिछले 4 दिनों से लंदन में लापता था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
बता दे कि अंतिम बार गुरशमन सिंह को पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ पर देखा गया था। गुरशमन सिंह बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था। बसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी मौत समुद्र में डूबने से हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
15 दिसंबर से लापता जीएस भाटिया की जानकारी को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी। सिरसा ने भाटिया की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विदेश मंत्रालय से इसमें दखल देने की मांग रखी थी।






