Punjab Weather Update: पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी, 22 दिसंबर से होगी भारी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। आज भी पंजाब के छह जिले कोहरे की चपेट में रहे, जहां दृश्यता करीब 50 मीटर दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही 22 दिसंबर और उसके बाद येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में सुबह के समय यह कोहरा और घना होने वाला है।

पंजाब में बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर के बाद पंजाब में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही 23 दिसंबर के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है।

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी भी हुई

बताया जा रहा है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी भी हुई है। मैदानी इलाकों में शुष्क ठंड से बने दबाव के कारण पंजाब के शहरों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *