Canada India News: फिरौती मांगने वाले तीन शूटरों को पुलिस ने दबोचा, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/ कनाडा। Canada India News: कनाडा में बैठ कर हत्या करवाने, फिरौती मांगने और कई वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के तीन गैंगस्टरों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस, मोटरसाईकिल और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

पुलिस के मुताबिक इनका आका कनाडा में बैठकर पंजाब में हत्याएं करवाता है। इसके साथ ही इनका मुख्य धंधा फिरौती है। पुलिस के अनुसार इसका सरगना कनाडा में ही मौजूद है। पुलिस ने काबू किए गए तीन शूटरों से तीन देसी पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल, नशीली गोलियां व अन्य सामान बरामद किया है।

कनाडा में गोपी है सरगना

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू, मनप्रीत सिंह उर्फ सेवक व लवप्रीत सिंह उर्फ लभा के रूप में की है जबकि कनाडा में बैठे सरगना की पहचान दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी के रूप में की है।

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन गैंगस्टर

थाना सदर जगराओ की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट, आर्म एक्ट, साजिश के तहत फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सीआईए के सब इंसपेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी दविंदरपाल सिंह गोपी कनाडा से अच्छे कारोबारी लोगों को कनाडा से फोन कर जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगता है और मोटी रकम की मांग करता है।

गैंग में शामिल शूटरों को असला भी दिया

उक्त आरोपी ने अपना गैग बनाया हुआ है, गैंग में शामिल शूटरों को असला भी दिया हुआ है। अगर कोई फिरौती देने से मना करता है तो उक्त शूटर उसके घर के बाहर जाकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

तीनों शूटर नशीली दवाईयां बेचने का धंधा भी करते हैं जो कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुधार से जस्सोवाल की तरफ जा रहे है जिस पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को काबू कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *