Yogi Adityanath: गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे सीएम योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, गोरखपुर। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक चिकित्सा सेवा का विस्तार करते हुए 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे। ये हेल्थ एटीएम सांसद रविकिशन शुक्ल के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं।

गुरुवार (21 दिसंबर) को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हेल्थ एटीएम के शुभारंभ समारोह के अवसर पर सीएम योगी रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित करेंगे।

19 नए हेल्थ एटीएम का देंगे उपहार

मुख्यमंत्री इसके पूर्व 14 सितंबर 2022 को स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा और 20 जून 2023 को सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन व सरहरी) के लिए हेल्थ एटीएम का उद्घाटन कर चुके हैं। गुरुवार को वह जिले के लिए 19 नए हेल्थ एटीएम का उपहार देंगे। इन हेल्थ एटीएम से करीब पांच दर्जन जांच की सुविधा मिलेगी।

इन हेल्थ एटीएम से 15 प्रकार की जांच बिना रक्त के और 40 प्रकार की जांच रक्त से की जाएगी। साथ ही इन हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि सांसद रविकिशन के सौजन्य से स्माइल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए एटीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्सालय, एम्स, 100 बेड जिला न्यायालय परिसर, क्षयरोग सह सामान्य चिकित्सालय नंदानगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच व कैम्पियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिपरौली व खोराबार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, शाहपुर, तारामंडल, सिविल लाइंस, शिवपुर, नथमलपुर, रामपुर, झरना टोला और मोहद्दीपुर में स्थापित किए जाएंगे।

पोषण पोटली के साथ टीबी रोगियों को मिलेगा कम्बल

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के गोरखपुर ब्रांच के चेयरमैन शिवेंद्र विक्रम सिंह व सेक्रेटरी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली के वितरण का शुभारंभ करेंगे। पांच टीबी रोगियों को अपने हाथों से पोषण पोटली सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शेष को रेडक्रॉस सोसाइटी के लोग उपलब्ध कराएंगे। निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण पोटली में एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल/गजक और एक किलो न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट होगा।

इसके साथ सर्द मौसम को देखते हुए इन रोगियों को च्यवनप्राश और कम्बल भी दिया जाएगा। टीबी रोगियों के अलावा 500 बालिकाओं को हाइजीन किट भी वितरित किया जाएगा। पांच बालिकाओं को सीएम योगी हाइजीन किट वितरित कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *