Jalandhar News: सांसद सुशील रिंकू ने वित्त मंत्री से खेल उत्पादों पर GST 18 से घटाकर 5 फीसदी करने का उठाया मुद्दा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जी.एस.टी. की बढ़ी दरों से प्रभावित जालंधर के खेल उद्योग को राहत देने के लिए जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खेल उत्पादों पर जी.एस.टी. 18 से घटाकर 5 फीसदी करने का मुद्दा उठाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री से खेल उत्पादों पर जीएसटी संबंधित उत्पादों पर एच.एस.एन. की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने संबंधी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए खड़ी हो गई मुश्किलें

रिंकू ने कहा कि पहले इन उत्पादों पर जी.एस.टी. दर 5 फीसदी थी लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया, जिससे देशभर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि खेल उद्योग को बचाने के लिए जी.एस.टी.दर को न्यायसंगत बनाना समय की मांग है, इसलिए उन्होंने संबंधित उत्पादों की सूची केंद्रीय वित्त मंत्री को सौंपी है। बता दें कि सांसद सुशील कुमार रिंकू ने सितंबर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक की थी, जिसमें उनके सामने जालंधर की खेल इंडस्ट्री की समस्या रखी थी और खेल इंडस्ट्री पर जी.एस.टी. की दर कम करने को कहा था।

दर को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की मांग की

अब लोकसभा सदस्य ने करीब डेढ़ दर्जन उत्पादों का एच.एस.एन. वकोड आवंटित किए गए हैं, जिन पर जी.एस.टी इसमें दर को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की मांग की गई है। सांसद ने कहा कि ज्यादातर खेल उत्पाद स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और गरीबों द्वारा उपयोग किए जाते हैं और जी.एस.टी. की दर में बढ़ोतरी का सीधा असर इन सभी वर्गों पर पड़ा है उन्होंने कहा कि अधिकांश खेल उपकरण का उपयोग स्कूलों में बच्चे करते हैं।

चीन से आने वाले सस्ते माल से परेशान

उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारा उद्योग पहले से ही चीन से आने वाले सस्ते माल से परेशान है और अब सरकार द्वारा जीएसटी लगा दिया गया की दर बढ़ने से यह चुनौती और बढ़ जाएगी तो जहां जी.एस.टी रेट कम करना जहां खेल उद्योग के लिए जरूरी है वहीं आम जनता को भी इससे लाभ होगा। सांसद ने आशा व्यक्त की कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *