Punjab News: लुधियाना को मिली 100 मिनी ई-बसें, जीवन गुप्ता ने केंद्र सरकार का किया धन्यवाद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता ने केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा लुधियाना शहर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 100 मिनी ई-बसें दिए जाने तथा उसका सर्वेक्षण किए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी तथा केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जीवन गुप्ता ने इस संदर्भ में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लुधियाना पंजाब का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है। जिसके चलते यहाँ पर लगे उद्योगों के लिए कच्चे माल, बने माल की ढुलाई तथा इस शहर में रहने वाले लाखों लोगों के आने-जाने के लिए प्रयोग होने वालों वाहनों से काफी प्रदूषण फैलता है। इसे कम करने के लिए केद्र सरकार निरंतर प्रयासरत्त रहती है।

मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 ई-बसें

इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा इस प्रदूषण से निजात पाने के लिए ई-बसों को विकल्प के रूप में लुधियाना में चलाने की योजना बनाई गई है, जिसके चलते पहले चरण में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 100 ई-बसें चलाई जा रही हैं। इस संदर्भ में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक टीम द्वारा नगर निगम जोन डी कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों, रोडवेज विभाग, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के अधिकारीयों आदि के साथ बैठक कर इसकी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया है।

ई-बसों के लिए प्रस्तावित रूट प्लान पर भी हुई चर्चा

इस बैठक में ई-बस डिपो की स्थापना, बिजली लाइन बिछाने और चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के संबंध में चर्चा की गई। ई-बसों के लिए प्रस्तावित रूट प्लान पर भी चर्चा की गई। जीवन गुप्ता ने कहा कि यह प्रोजेक्ट फिलहाल निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के नेतृत्व में लुधियाना शहर में शुरू किया गया है, जिनके निर्देशों तहत शहर में दो ई-बस डिपो स्थापित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एक चीमा चौक के पास घोड़ा फैक्ट्री रोड पर और एक हंबड़ां रोड पर सिटी बस डिपो के साथ बनाया जाएगा। केद्र सरकार की टीम ने इन स्थानों का दौरा कर कुछ मार्गों का निरीक्षण किया है, जहां पहले से ही नगर निगम द्वारा सिटी बस सेवा प्रदान की जा रही है।

जीवन गुप्ता ने कहा कि इससे सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र और हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इस योजना के तहत पहले लुधियाना शहर में 100 मिनी ई-बसें चलाई जाएगी और आने वाले समय में इसमें और बढ़ौतरी की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *