Punjab News: पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर, मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की गोली लगने से मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में अमृतसर के जंडियाला गुरू में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। जिसमें गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस ने मार गिराया। बताया जा रहा है पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर 3 मर्डर केस में शामिल था। जिनमें 4 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही इस फायरिंग में 2 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस एक मामले में यहां लेकर आई थी, तभी उसने भागने की कोशिश की, इसी बीच पुलिस कार्रवाई में वह मारा गया।

हथकड़ी समेत भागने की कोशिश की

मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। पुलिस इस गैंगस्टर को ड्रग्स और हथियारों की बरामदगी के लिए यहां लेकर आई थी। बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और हथकड़ी समेत भागने की कोशिश की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *