America News: अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के लिए बड़ी खबर, H-1B Visa नवीनीकरण प्रक्रिया को मिली मंजूरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका में काम के लिए जाने वाले भारतीय पेशेवरों के लिए बड़ी खबर राहत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में काम करने के लिए आवश्यक H-1B Visa आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के प्रस्ताव को व्हाइट हाउस की मंजूरी मिल गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इसके लिए एक पायलट कार्यक्रम भी शुरू किया गया है जिसकी समीक्षा वाइट हाउस के तहत काम करने वाली एक नियामक इकाई द्वारा की गई थी यह कदम अमेरिका में तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले कई भारतीय पेशेवरों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कार्यक्रम शुरुआत में 20 हजार लोगों तक होगा सीमित

यहां हम आपको बता दे कि यह पायलट कार्यक्रम शुरुआत में 20 हजार लोगों तक सीमित होगा। यह कदम इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस द्वारा इस योजना की घोषणा के कुछ महीनों बाद उठाया गया है।

बता दे कि H-1B Visa एक गैर-आप्रवासी वीज़ा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेष व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों श्रमिकों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा और संबंधित नियमों पर भरोसा करती हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *