Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के स्टोर में जमकर धांधली, खरीद-फरोख्त में हेराफेरी, पुराने सामान हुए गायब, CM से जांच की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के स्टोर ब्रांच में भारी धांधली चल रही है। आरोप है कि नगर निगम के स्टोर ब्रांच में पुराने सामान गायब किए जा रहे हैं। नए सामान को लगाने में जहां मोटी रकम कमीशन के तौर पर ली जा रही है, वहीं पुराने सामान को कोई अता पता नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नगर निगम के कई ब्रांचों के दफ्तरों में गर्मियों में एयर कंडीशन लगाए गए, वहां से पुरानी एसी उतारे गए, लेकिन इन पुराने एसी का अता-पता नहीं है। नगर निगम के सूत्रों की माने तो दफ्तरों में लगे पुराने एसी को खराब बता कर नए एसी खरीदने में खेल किया।

ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत

सूत्र बता रहे हैं जो एसी खराब बताए गए, वो बिल्कुल ठीक थे। नए एसी लगाने के बाद पुराने एसी गायब बताए जा रहे हैं। इसी तरह नगर निगम स्टोर से कई पुरानी आलमारियां, कुर्सियां और टेबल भी गायब बताए जा रहे हैं। इस खेल में ठेकेदार और कुछ अफसरों की मिलीभगत बताई जा रही है।

पुराने सामान की नहीं हुई नीलामी

नियमता नगर निगम के स्टोर में पुराने सामान रखे जाते हैं। उसे नीलामी के जरिए बेचा जाता है, जिससे नगर निगम को रेवेन्यू आता है। लेकिन पिछले कई साल से नगर निगम के स्टोर में पुराने सामानों का गायब होने के सिलसिला चल रहा है।

जालंधर नगर निगम के स्टोर में चल रही धांधली को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर और पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि पिछले पांच साल से स्टोर में लाखों रुपए की धांधली की गई है।

पिछले पांच से चल रही है धांधली

मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत में कहा गया है कि पिछले पांच में स्टोर द्वारा खरीद फरोख्त किए गए सामानों की जांच करवाई जाए। साथ ही नए सामान खरीदने और उसे लगाने की फिजिकल वेरीफिकेशन और जांच हो। क्योंकि लाखों रुपए की धांधली हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पिछले पांच साल में स्टोर से जो भी पुराने सामान बेचे गए हैं, उसकी भी जांच होनी चाहिए। क्योंकि पुराने सामान के नाम पर जालंधर नगर निगम में जमकर धांधली की जा रही है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *