Punjab News: पंजाब में एक बार फिर बेअदबी, आरोपी ने चौर साहिब को नीचे फैंक पैरों से मसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बेअदबी के अमले सामने आते ही रहते है। ऐसे ही एक मामला अमृतसर के फतेहगढ़ शुकरचक से सामने आ रहा है। खबर है कि फतेहगढ़ शुकरचक में गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

गुरुद्वारा में बेअदबी करने वाले आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह गुरुद्वारा में संगत के साथ अंदर आता है और अंदर आते ही वह चौर साहिब को नीचे फैंक देता है और उसके बाद चौर साहिब को पैरों से मसलना शुरु कर दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जब वह ऐसे कर रहा था तो तभी उस समय गांव वासी वहीं मौजूद थे तभी उन्होंने आरोपी को ऐसे करने से रोका और उसके साथ ही उसे काबू कर पुलिस ने हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *