Punjab News: कोचिंग लेने वाले उम्मीदवारों को दिए जा रहे वज़ीफ़ों की राशि में वृद्धि का हुआ ऐलान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने विभाग की तरफ से मोहाली में चलाए जा रहे अम्बेडकर इंस्टीट्यूट आफ करियरज़ एंड कोर्सिज़ में एस सी/ बी सी और अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित मैडीकल और इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखि़ला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मुफ़्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार विभाग अम्बेदकर इंस्टीट्यूट के द्वारा कोचिंग लेने के इच्छुक जरूरतमंद विद्यार्थियों/ उम्मीदवारों की मदद करने के लिए वचनबद्ध है। इंस्टीट्यूट इस समय पर आई ए एस/ पी सी एस/ सिवल सेवाओं के इच्छक अभ्यर्थियों को कोचिंग देने के इलावा ग्रैजूएटों के लिए स्टैनोग्राफी में एक साल का कोर्स चला रहा है।

उनकी तरफ से आज राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरियाँ प्राप्त करने में सफलता हासिल करने वाले लगभग 45 शिक्षार्थियों को ट्रॉफी और शॉल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार इंस्टीट्यूट को अपना मंदिर मानते हैं, वह अपना भविष्य संवारने के लिए संस्था के आगे आज भी झुकते हैं।

वज़ीफ़ा राशि 3000 से बढ़ा कर 10000 करने का ऐलान किया

मंत्री ने यहाँ कोचिंग प्राप्त करने वाले आई. ए. एस/ पी.सी.एस/ सिवल सेवाओं के चाहवानों की मौजूदा वज़ीफ़ा राशि 3000 से बढ़ा कर 10000 करने का ऐलान किया जबकि स्टैनोग्राफी के शिक्षार्थियों के लिए 1500 से 5000 करने का ऐलान किया जोकि महँगाई की बढ़ती दर को ध्यान में रखते हुए पिछले कई सालों से प्रतीक्षा की जा रही थी।

मान सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही

उन्होंने कहा कि कमज़ोर वर्गों और जरूरतमंद उम्मीदवारों, जो प्रतियोगी परीक्षाएं पास करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, को कोचिंग देने का संकल्प, बाबा साहिब डा. बी आर अम्बेदकर के आदर्शों पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को एक प्रगतिशील और सेहतमंद राज्य में बदलने के लिए और रंगला पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

मंत्री ने कहा कि इंस्टीट्यूट ने पिछले समय में यहाँ से कोचिंग लेने वाले बहुत से लोगों के कॅरियर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ ज़रुरी स्टाफ की भर्ती करके संस्था को मज़बूत करेगी। गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज फरीदकोट से एम. बी. बी. एस. की पढ़ाई के दौरान अपने संघर्षमयी जीवन के बारे बताते हुये उन्होंने कहा कि यह मेहनत ही आखिरकार फल देती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने संस्था में दाखि़ला लेकर नौकरियाँ हासिल करने वाले उम्मीदवारों पर आधारित ओल्ड स्कूल एसोसिएशन की सेवाओं की सराहना की। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, वी के मीणा ने अपने संबोधन दौरान कहा कि मंत्री मैडम के नेतृत्व अधीन विभाग आने वाले दिनों में संस्था की सभी ज़रूरतों को पूरा करेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *