Canada News: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने SFJ के गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर दिया बड़ा बयान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 21 Dec 2023

ओटावा। Canada News: कनाडा और भारत (Canada India News) के तल्ख होते रिश्ते के बीच अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रूडो ने यह बयान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बयान के बाद आया है। कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कहा है कि दोनों देशों के रिश्तों में बदलाव आ रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

पीए ट्रूडो ने कहा है कि भारत और कनाडा के रिश्तों में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। यह बदलाव तब आया जब अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाए कि अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) की हत्या करने के लिए भारत सरकार के कर्मचारी ने एक व्यक्ति से संपर्क किया था।

आक्रमक रुख अख्तियार नहीं कर सकते

जस्टिन ट्रूडो कनाडा के न्यूज चैनल सीबीसी न्यूज को साक्षात्कार देते हुए कहा कि शायद भारत को यह अहसास हो चुका है कि वो हमेशा आक्रमक रुख अख्तियार नहीं कर सकते। इसलिए भारत में सहयोग करने की भावना आ चुकी है। ट्रडो का मानना है कि अमेरिका के कड़े रुख की वजह से भारत में यह बदलाव आया है।

भारत के साथ टकराव नहीं चाहते

ट्रूडो ने आगे कहा कि हम भारत के साथ टकराव नहीं चाहते और रिश्ते बेहतर बनाना चाहते हैं। हम इंडो-पैसिफिक रणनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन कनाडा के लिए लोगों के अधिकारों, लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन के लिए खड़ा होना हमारा कर्तव्य है।

कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास बनी हुई है। कनाडा ने भारत पर आरोप लगाया है कि खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत के एजेंसियों का हाथ है। हालांकि, कनाडा के पास इस आरोप को लेकर कोई ठोस साक्ष्य मौजूद नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं, भारत का कहना है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमेशा खालिस्तानी नेताओं को कनाडा में पनाह दी है और खालिस्तानी विचारधाराओं को फैलाने में कनाडा मदद भी कर रहा है। वहीं, कुछ दिनों पहले अमेरिका ने भारत पर यह आरोप लगाया कि अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या करने के लिए भारत सरकार के कर्मचारी ने एक व्यक्ति से संपर्क किया था।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *