Gold-Silver Price: नए साल से पहले सोने की कीमतों में उछाल, जानें आज के नए दाम

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 21 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: गुरुवार को सोने की कीमत (Gold Silver Price) में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पहले यह 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमत करीब 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईबीजेए के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी

इसके साथ ही 20 कैरेट सोने की कीमत 55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने की कीमत 50,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने की कीमत 50,580 रुपये हो गई है। कैरेट सोना 40280 रुपये हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 0.10 फीसदी बढ़कर 2,054 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.28 फीसदी बढ़कर 24.87 डॉलर प्रति औंस हो गई। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में नरमी के संकेत दिए जाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

वायदा बाजार में भी सोना और चांदी तेजी से कर रहे कारोबार

बता दे कि सोना और चांदी दोनों ही अपने उच्चतम स्तर के करीब चल रहे हैं वायदा बाजार में भी सोना और चांदी तेजी से कारोबार कर रहे हैं। 5 फरवरी 2024 का 24 कैरेट सोना वायदा 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 62,545 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *